CNIN News Network

असली खुशियों वाली होली..स्लम एरिया पहुंची जिदंगी मिलेगी न दोबारा की टीम

02 Mar 2026   222 Views

असली खुशियों वाली होली..स्लम एरिया पहुंची जिदंगी मिलेगी न दोबारा की टीम

Share this post with:

 

 0--रंग बिरंगी पिचकारी व खूबसूरत टोपियां पाकर हुए बच्चे खुश

 रायपुर। यही है असली खुशियों वाली होली जब ऐसे बच्चे जो खुशियां तो मनाना चाहते हैं रंग गुलाल खेलकर पर मजबूरियां कुछ आड़े आ जाती है। आज भी शहर में कई सारे स्लम एरिया है जहां के बच्चे इंतजार करते रहते हैं कोई तो आकर उनका हमदर्द बने और ऐसे मौकों पर हमेशा आगे रहने वाली संस्था जिंदगी मिलेगी न दोबारा..की टीम पहुंचती है और बच्चों को उनकी पसंद की पिचकारियां.रंग,गुलाल,टोपियां देकर आमंत्रित करती हैं कि वे भी होली खेले,एक दूसरे पर रंग उड़ेले। मासूम बच्चों को और क्या चाहिए। यह ऐसा खुबसूरत पल होता है जब बच्चों की खुशियां देखकर सभी को खुशियां मिलती है। जिंदगी मिलेगी न दोबारा सेवा संस्था हर साल ऐेसे किसी न किसी बस्ती में जाकर रंग गुलाल पिचकारियां होली के मौके पर बांटती है।  इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा तिवारी,वरिष्ठ सदस्य बिहारी लाल शर्मा ,आषुतोष दुबे ,ममता शर्मा, स्वाती सोनी,सीमा शर्मा ,सीमा अग्रवाल, राधिका सोनकर, कौशल्या कश्यप, गोदावरी तंबोली, इंदू साहू ,वर्षा दुबे,श्वेता शर्मा कमल साकारकर ,कैलाश कश्यप उपस्थित रहे।  

Share this post with:

AD RO NO - 13404/20

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web