Share this post with:
नई दिल्ली। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक पुराने चेक बाउंस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा की एकल पीठ ने यह आदेश 'एमएस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किया।
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि राजपाल यादव को कंपनी का बकाया कर्ज चुकाने और मामले को सुलझाने के कई अवसर दिए गए थे। उन्होंने बार-बार रकम चुकाने का आश्वासन दिया, लेकिन अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहे। अभिनेता ने कोर्ट से 2.5 करोड़ रुपये की राशि को आसान किस्तों में चुकाने की मोहलत भी मांगी थी, मगर इस प्रतिबद्धता का भी पालन नहीं किया गया।
Share this post with:
14 Aug 2026 14 Views
10 Aug 2026 206 Views
10 Aug 2026 240 Views