Share this post with:
00 प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा का पलटवार : भूपेश बघेल के शासनकाल में राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण ही कांग्रेस का मूल चरित्र रहा
रायपुर। जिस कांग्रेस पार्टी ने अपने पिछले पांच वर्षों के भूपेश बघेल शासनकाल में छत्तीसगढ़ को अपराध, माफियाराज और भ्रष्टाचार की मण्डी बना दिया था, उसके नेताओं का आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसी कहावत को चरितार्थ करता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा राज्य की कानून-व्यवस्था पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार करते हुए इसे बेहद हास्यास्पद, अवसरवादी और राजनीतिक ढोंग करार दिया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल में अपराधियों को खुलकर सत्तावादी संरक्षण प्राप्त था। राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण - यही कांग्रेस का वास्तविक राजनीतिक चरित्र रहा है। भूपेश सरकार के समय संगठित गिरोहों, शराब माफिया, सट्टा-जुआ और गांजा-अफीम के अवैध कारोबारियों को जिस तरह से शासकीय और राजनीतिक संरक्षण मिला, उसने पूरे छत्तीसगढ़ को अपराध की भ_ी में झोंक दिया था। बैज के आरोपों का करारा जवाब देते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज जो कांग्रेस नेता नशे के कारोबार और अपराधों की दुहाई दे रहे हैं, वे शायद भूल गए हैं कि राज्य में नशे के नेटवर्क का तंत्र और अवैध कारोबार का ढाँचा उन्हीं की भूपेश सरकार के दौरान फैला और पनपा। कांग्रेस शासन में थानों का राजनीतिकरण कर दिया गया था और पुलिस प्रशासन का उपयोग केवल विरोधियों को दबाने तथा सत्ताधारियों के अवैध धंधों को संरक्षण देने में किया जाता था।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका कोई भी राजनीतिक रसूख क्यों न हो! कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी करने और जनता को गुमराह करने के बजाय अपने अतीत के कारनामों पर आत्ममंथन करें, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता यह भली-भाँति जानती है कि प्रदेश में अपराध का बीजारोपण किसने किया था?
Share this post with:
14 Aug 2026 14 Views
10 Aug 2026 198 Views
10 Aug 2026 227 Views