CNIN News Network

पद्मश्री से सम्मानित जागेश्वर को मुख्यमंत्री ने दी बधाई व शुभकामनाएं

10 May 2024   21 Views

पद्मश्री से सम्मानित जागेश्वर को मुख्यमंत्री ने दी बधाई व शुभकामनाएं

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले "बिरहोर के भाई" के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।

गौरतलब है कि जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जशपुर जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे बड़े कार्य किए हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web