CNIN News Network

युवा कांग्रेस के पूर्व मीडिया संयोजक अमित भाजपा में हुए शामिल

20 Apr 2024   80 Views

युवा कांग्रेस के पूर्व मीडिया संयोजक अमित भाजपा में हुए शामिल

Share this post with:

रायपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व मीडिया संयोजक अमित द्विवेदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रवेश करने से पहले द्विवेदी युवा कांगे्रस प्रदेश प्रवक्ता, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ व प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे थे लेकिन उनके कार्य व सक्रियता के आधार पर कांग्रेस पार्टी मे महत्व नहीं मिलने और भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विचारों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अमित द्विवेदी को पार्टी का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित थे। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web