CNIN News Network

मंत्रालय में नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

08 May 2024   47 Views

मंत्रालय में नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

Share this post with:

 

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को मंत्रालयीन कार्य के संबंध महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने अच्छे कार्य से प्रगति कर सकते है। उन्होंने  कार्य पूरी मेहनत, लगन एवं समपर्ण की भावना से करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव के बारे  में बताया। कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का सहयोग सहरानीय रहा।  

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web