CNIN News Network

मप्र में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया, 7 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ

15 Mar 2024   66 Views

मप्र में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया, 7 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ

Share this post with:

 

भोपाल। आम चुनाव की रणभेरी बजने से पूर्व प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46त्न हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।

अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से होगा देय। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web