CNIN News Network

भाजपा अध्यक्ष देव ने कोरापुट में किया चुनावी जनसंपर्क

08 May 2024   45 Views

भाजपा अध्यक्ष देव ने कोरापुट में किया चुनावी जनसंपर्क

Share this post with:


कोरापुट / जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ओडि़शा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन बुधवार को कोरापुट पहुंचे। यहां उन्होंने कोरापुट लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री कलिराम मांझी के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लक्ष्मीपुर विधायक भाजपा प्रत्याशी कैलाश कुलसिका जी के साथ भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनता से अपील की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पोडागढ़ में कार्यकर्ताओं द्वारा किए अभिवादन के लिए उनका आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा ओडिशा में विधानसभा तथा लोकसभा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश माननीय श्री मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है मतदाताओं के मन में श्री मोदीजी बसते हैं। 
उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री मोदीजी के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को बालुंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 11 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कोरापुट के बाद वह रायगड़ा, गुनपुर,जयपोर,कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web