CNIN News Network

गमगीन माहौल में जला 17 लोगों का एक ही चिता पर शव

21 May 2024   438 Views

गमगीन माहौल में जला 17 लोगों का एक ही चिता पर शव

Share this post with:

00 उप-मुख्यमंत्री शर्मा शामिल हुए अंतिम संस्कार में 
कवर्धा। सोमवार को दोपहर दो बजे हुए इस भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई जिनमें 18 महिलाएं व 1 पुरुष शामिल हैं। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह 17 लोगों का अंतिम संस्कार एक ही गांव में एक ही चिता में किया गया। इनमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। वहीं दो लोगों का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 
गौरतलब हैं कि सभी मृतक और घायल कुई के पास ग्राम सेमहारा के निवासी हैं, जो एक वाहन को किराए पर लेकर 36 लोग सोमवार की सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गए थे। तेंदूपत्ता तोड़कर उसी वाहन से लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे ग्राम बाहपानी के बंजारी घाट से नीचे उतरने समय वाहन अनियंत्रित होकर उसी सड़क के नीचे पलटते हुए जा गिरा। वाहन नीचे गिरते हुए वाहन चालक ने छलांग लगा दी। 12 अन्य लोग भी वाहन से कूद गए। जबकि 18 महिला व एक पुरुष की मौत हो गई। राज्य शासन ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और हादसे में घायलों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है।
दुर्घटना में इनकी हुई मौत
सड़क दुर्घटना में ग्राम सेमहारा की मिला बाई पति बजारी गोड़(48), टीकू बाई पति बुलाब सिंह गोंड़(40), सिरदारी पिता सिलाब गोंड़(45), धनईया बाई पति सिरदारी गोड़ (48), जनीमा बाई पति जनऊ गोंड़ (35), मुंगिया बाई पति बजरु मरावी(60), झंगलो बाई पति धनिराम गोंड़(62), सियाबाई पति तिरीत गोंड़(50),, पटोरीन बाई पति दयाराम गोंड़ (35), शांतिबाई पति शिवनाथ गोंड़(35) किरण पिता शिवनाथ गोंड़ (15) प्यारी बाई पति फूलचंद गोंड (40),सोमनबाई पिता फूलचंद गोंड (16), बिसमत बाई पति रम्हौ मरावी (45), लीलाबाई पति मानसिंह (35), भारती पिता मानसिंह(15), परसदिया बाई पति रामचंद्र पंद्राम(30), और सुमती बाई पति मदन सिंह(45) की मौत हो गई। शांतिबाई गोंड़ (35) और उसकी बेटी किरण (15), प्यारी बाई गोंड (40) और उसकी बेटी सोमनबाई (16) व लीलाबाई (35) और उसकी बेटी भारती (15) मृतकों में शामिल हैं।
इनकी हालत गंभीर
मुन्नी बाई पति श्रीराम(45), धानबाई पति जोधिराम धुर्वे (52), ममता पति अनिल मरावी(22) और गुलाब सिंह पिता हजारी लाल धुर्वे(50) गंभीर रूप से घायल हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web