CNIN News Network

आखिर बिभव के लिए केजरीवाल का इतना समर्थन क्यों..

19 May 2024   75 Views

आखिर बिभव के लिए केजरीवाल का इतना समर्थन क्यों..

Share this post with:

आखिर बिभव के लिए केजरीवाल का इतना समर्थन क्यों..

0- भाजपा मुख्यालय पहुंच गए विरोध प्रदर्शन करने

नई दिल्ली(एजेंसी)। । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुए दुव्र्यवहार मामले में अब आम आदमी पार्टी ने राजनीति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद आज पार्टी के सभी बड़े नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीवाल के नेतृत्व में सभी बड़े नेताओं ने भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका, तो धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में सभी लौट गए।

भाजपा मुख्यालय पर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप के खिलाफ ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। मोदी हमारी पार्टी को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आम आदमी पार्टी ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के लिए खतरा है। यही कारण है कि हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। हमारे खाते सील किए जाएंगे। केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि एक-एक कर पार्टी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

इधर बिभव कुमार के समर्थन में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर स्वाति मालीवाल ने एक्स पर प्रतिकिया दी। उन्होंने लिखा- किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे। आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं, ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने सीसीटीवी फुटेज गायब किए,काश इतना जोर मनीष सिसोदिया के लिए लगाया होता। वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web