CNIN News Network

पीडिया के जंगल में हुई मुठभेड़, आइईडी की चपेट में आने से बस्तर फाईटर के दो जवान घायल

23 Mar 2024   40 Views

पीडिया के जंगल में हुई मुठभेड़, आइईडी की चपेट में आने से बस्तर फाईटर के दो जवान घायल

Share this post with:

 

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत घुर नक्सल प्रभावित पीडिया के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसी दौरान नक्सलियों को घेरने दंतेवाड़ा से निकले बस्तर फाईटर के दो जवान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों ने घायल दोनों जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। फिलहाल पिडिया के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग अभियान पर घुर नक्सल प्रभावित पीडिया की आकर रवाना था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए, दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीडिया के पास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बल अभियान पर रवाना हुआ था। इसी दौरान बस्तर फाइटर के दो जवान आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए हैं, फिलहाल पिडिया के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web