CNIN News Network

प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी को बुद्धू बना देते हैं-साय

20 May 2024   61 Views

प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रियंका गांधी को बुद्धू बना देते हैं-साय

Share this post with:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका गांधी को अज्ञानी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस के नेता बुद्धू बना देते हैं। दरअसल, मामला पीडीएस सिस्टम से गरीबों को चावल देने का है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर उनको निशाने पर लिया है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो नहीं जाएगी। भाजपा सरकार पूरी सुगमता व पारदर्शिता के साथ पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण कर रही है। कांग्रेस शासनकाल की तरह कोई गड़बड़ घोटाला नहीं कर रही है यदि प्रियंका जी को इतनी ही चिंता है तो कांग्रेस शासनकाल में करोड़ो रुपए के हुए चावल घोटाले पर भी कुछ बोल दें। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web