CNIN News Network

दुख में सुख में सबमें हम राम का स्मरण करते हैं,भाजपा केवल चुनाव के समय याद करती है-भूपेश

01 Jun 2023   148 Views

दुख में सुख में सबमें हम राम का स्मरण करते हैं,भाजपा केवल चुनाव के समय याद करती है-भूपेश

Share this post with:

 

0-जो लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं कोई फर्क नहीं पडऩे वाला

रायपुर। राम और रामायण को लेकर सियासी पारा भी छत्तीसगढ़ में चढ़ा हुआ है। रायगढ़ में हो रहे महती आयोजन को  लेकर जहां भारी उत्साह है इसलिए कि नामचीन हस्तियां रामायण पर संवाद करेंगे। भाजपा को यह रास नहीं आ रही है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन्हे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुख में सुख में सबमें हम राम का स्मरण करते हैं,भाजपा केवल चुनाव के समय याद करती है. बघेल ने कहा, वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि राम तो आदि और अंत दोनों हैं। छत्तीसगढ़ से उनका विशिष्ट नाता है। वे कौशल्या के राम हैं, वे शबरी के राम हैं। हम उन्हें अनेक रूपों में देखते हैं। पूजते हैं और स्मरण करते हैं। दुख में सुख में सबमें हम राम का स्मरण करते हैं।

भाजपा को केवल चुनाव के समय राम को याद करती है। दोनों में अंतर यही है क्योंकि पीएम मोदी से पहले महात्मा गांधी जिनको गोली लगी और गोली लगने के बाद प्राण त्यागते हुए उन्होंने हे राम कहा, जबकि ये तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली, ये उसी संस्कृति के लोग हैं।

बघेल ने छत्तीसगढिय़ा स्टार अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर कहा, अनुज और बाकी लोग पहले भी उन्हीं के साथ थे। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब वे उनके निवास में ही बैठे रहते थे। आज अगर भाजपा में शामिल हो गए हैं तो कोई नई बात नहीं है।

बघेल ने कहा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में अगर हम किसानों को कुछ दे रहे हैं। गरीब परिवार को 35 किलो चावल दे रहे हैं, 400 यूनिट बिजली बिल आधे रेट में दे रहे हैं। भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना दे रहे हैं,या फिर गोधन योजना में गोबर खरीद कर रहे हैं। ये सब पीएम मोदी को रेवड़ी लगता है। पीएम कहते हैं कि ये रेवड़ी संस्कृति है। लेकिन ये देकर भी भारत सरकार या भाजपा शासित किसी राज्य से तुलना कर लें। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था उससे बेहतर है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web