CNIN News Network

छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो - साय

24 Mar 2024   14 Views

छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो - साय

Share this post with:


00 मुख्यमंत्री साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। होली का पर्व अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लडऩे की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नही होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए , होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते है। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कामना की कि होलिका दहन के साथ ही प्रदेश की सारी समस्याएँ भस्म हों और छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web