CNIN News Network

नाबालिग कार चालक ने आईटी इंजीनियर दोस्त को कुचल दिया,दोनों की मौत

21 May 2024   82 Views

नाबालिग कार चालक ने आईटी इंजीनियर दोस्त को कुचल दिया,दोनों की मौत

Share this post with:

 

जबलपुर। साफ्टवेयर इंजीनियर व शक्ति नगर सैनिक सोसायटी निवासी अश्वनी कोष्टा व उमरिया के दोस्त अनीश अवधिया को नाबालिग ने कुचल दिया। पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ, जब अश्वनी अपने दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। पुणे के येरवड़ा थाना पुलिस ने आरोपित कार चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।

पुणे पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर के पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी तेज रफ्तार पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर मारकर दो लोगों की जान ले ली थी। मुख्य आरोपित वेदांत अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल पर सोमवार को केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया। विशाल अग्रवाल रियल एस्टेट डेवलपर है।

अश्वनी पिछले लंंबे समय से पुणे में रह रही थी वे वहीं एक कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थीं। शनिवार रात वह अपने दोस्त अनीश अवधिया के साथ कहीं गई थी। दोनों बाइक में थे। वे पुणे के कल्याणी नगर एयरपोर्ट पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार लक्जरी कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही अश्वनी कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी। वहीं अनीश भी बाइक समेत गिर गया। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, इसके पूर्व उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुणे के येरवड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अश्वनी की मौत की जानकारी लगते ही परिजन पुणे पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव लेकर सोमवार शाम जबलपुर आए थे। मंगलवार को अश्वनी का अंतिम संस्कार गौरीघाट में किया गया। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web