CNIN News Network

39 लाख के ईनामी 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

14 May 2024   32 Views

39 लाख के ईनामी 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Share this post with:

बीजापुर। नक्सल संगठन को छोड़कर 39 लाख के ईनामी 30 नक्सलियों ने डीआईजी सीआरपीएफ और एसपी बीजापुर के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण किया। जिसमें बीजापुर मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 के पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 32 के पीपीएसएम, पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, प्लाटून नम्बर 4 के सदस्य, जनतानार सरकार अध्यक्ष, डीएकेएएमएस अध्यक्ष सहित 30 माओवादी शामिल है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियो में मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता पिता सन्नू उम्र 35 वर्ष,पदनाम- मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख,मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति ऊर्फ मनकी पिता धोगे उम्र 32 वर्ष, पदनाम- प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख, रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे पति मुदा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया पदनाम प्लाटून नम्बर 04 सदस्य, ईनामी 05 लाख, देवे कोवासी पिता लच्छु उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया, पदनाम प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, ईनामी 05 लाख, सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना पिता आयतू पदम उम्र 27 वर्ष् पदनाम- बलालियन नम्बर 01 सदस्य, ईनामी 05 लाख, आयता सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 22 वर्ष, पदनाम प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, ईनामी 05 लाख, आयतु कारम पिता भीमा उम्र 50 वर्ष पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख, मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दु ऊर्फ चन्दरू पिता सोमलू उम्र 35 वर्ष पदनाम पालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख, आयतु मिडिय़म ऊर्फ वर्गेश ऊर्फ आम्बा पिता सुक्कु मिडिय़म उम्र 38 वर्ष पदनाम – केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनामी 1 लाख, सन्नू कारम ऊर्फ डोरा पिता आयतू कारम उम्र 24 वर्ष, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, बामन कारम पिता बुधराम उम्र 22 वर्ष, पदनाम  डुमरीपालनार आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, सुखराम कारम पिता सुकलू उम्र 36 वर्ष, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य, मनकू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 35 वर्ष, पदनाम पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य, मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश पिता सन्नू उम्र 40 वर्ष, पदनाम- पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य, सन्तू हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 23 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य, राहूल हेमला ऊर्फ छोटू पिता लच्छू उम्र 25 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी, मिलिशिया सदस्य, सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम पिता सुकलू कारम उम्र 30 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मोटू हेमला पिता सुक्कु हेमला उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मोटू कवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, रमेश हेमला पिता दशरू हेमला उम्र 22 वर्ष, पदनाम- भूमकाल मिलिशिया सदस्य, लक्खू कोरसा पिता आयतू कोरसा उम्र 25 वर्ष, पदनाम- जीआरडी सदस्य, नंदु कुरसम पिता मंगलू कुरसम उम्र 21 वर्ष,पदनाम- पीएलजीए सदस्य, सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर पिता मंगलू कड़ती उम्र 40 वर्ष, पदनाम पीएलजीए सदस्य, सोमलू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 45 वर्ष पदनाम – पालनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य, संतोष पदम पिता मद्दा पदम उम्र 19 वर्ष, पदनाम- पीएलजीए सदस्य, गुडडी हपका पिता पाण्डू हपका उम्र 26 वर्ष, ज्योति लेकाम पति अर्जुन लेकाम उम्र 29 वर्ष, मुनगा आरपीसी केएमएमस सदस्य, सोनू कुडिय़म ऊर्फ गुटटा पिता स्व0 विज्जा उम्र 21 वर्ष, पदनाम सीएनएम सदस्य, राजेश कोरसा ऊर्फ बामन कोरसा पिता माण्डो उम्र 28 वर्ष, पदनाम संघम सदस्य, लखमू पल्लो ऊर्फ लखू पिता कईया पल्लो उम्र 30 वर्ष , पदनाम मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर शामिल है। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web