CNIN News Network

निगम ने कार्य की अनुमति दे दी और महापौर को मालूम नहीं

17 May 2024   158 Views

निगम ने कार्य की अनुमति दे दी और महापौर को मालूम नहीं

Share this post with:

 

* उद्यान आरडीए की संपत्ति है या निगम की इस पर भी सवाल

* फिर भी राजनीतिक श्रेय लेेने शुरू हो गई नूरा कुश्ती

रायपुर। रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब तो वाकई कुछ भी कहा जा सकता है। जिस गार्डन के व्यावसायीकरण को लेकर विरोध हो रहा है उसके बारे में यह नहीं मालूम कि जमीन आरडीए की है नगर निगम की। महापौर कहते हैं कि कार्य की अनुमति किसने दी यह भी नहीं मालूम? पार्षदों के साथ विरोध स्वरूप धरने पर भी बैठ गए। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अधिकारियों के मनमर्जी यहां काम शुरू हो गया। दरअसल श्रीगहोई वैश्य समाज के लोग विरोध में उतरे तब मामला गरमाया। देखें क्या परिणाम निकलता है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्र कवि डा. मैथिलीशरण गुप्त के नाम से बने तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ा जा रहा है और व्यवसायीकरण के उपयोग में लाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर श्रीगहोई वैश्य समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। उनके साथ वहां के स्थानीय लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इसकी जानकारी मिलने पर महापौर एजाज ढेबर और उनके एमआइसी मेंबर भी मौके पर पहुंचे। उन्होने भी विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दे दिया।

महापौर ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। निगम इस गार्डन का कैसे व्यवसायीकरण कर रहा है। मैं इसे व्यवसायिक उपयोग के लिए विकसित नहीं करने दूंगा। इसे लेकर नागरिकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि जब महापौर को ही मामले की जानकारी नहीं है तो निगम द्वारा कार्य के लिए अनुमति कैसे दी गई। उससे भी बड़ी बात यह रही कि महापौर खुद धरने पर बैठ गए।इसके बाद सवाल उठा कि महापौर के कार्यकाल में ही तो गार्डन को निजी हाथों में सौंपा गया है। इसे लेकर एमआइसी सदस्यों ने कहा कि हमने अनुमति नहीं दी, शासन का ही प्रस्ताव था, हालांकि कुछ स्थानों के लिए था। जानकारी के मुताबिक यह उद्यान आरडीए की संपत्ति है।

इसे मेंटेन करने आरडीए ने निगम को और निगम ने वैश्य समाज को दिया हुआ है। यहां समाज कवि की प्रतिमा लगातार हर वर्ष सभाएं आयोजित करता है। बीते दो दिनों से यहां कुछ मशीनें लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर किया जा रहा था। इस दौरान कुछ पेड़ भी काटे गए। इसके बाद वैश्य समाज के लोग विरोध में उतर आए। बहरहाल मामला गरमाया हु्आ है। 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web