CNIN News Network

आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा - लांबा

26 Apr 2024   11 Views

आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा - लांबा

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक सीट पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ। 26 अप्रैल को देशभर में दूसरे चरण का चुनाव और छत्तीसगढ़ की तीन सीटो पर मतदान हो रहा है। आप का एक वोट देश को संविधान बचाने के लिये है। एक कीमती वोट देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये है। जो हक अधिकारो को संविधान में दिये गये है और लोकतंत्र की आवाजो को जिसको देश में बैठकर एक तानाशाह सरकार कुचल रही है उसे हमे बचाना है। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभाओं में मतदान चल रहे है। 22 राज्यों से होकर गुजरी हूं। दक्षिण भारत के केरल में आज 20 के 20 सीटों में वोट हो रहा है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि पूरे देश में भाजपा की कहीं कोई लहर नहीं है। आपका एक वोट देश और संविधान को बचायेगा। भाजपा का 400 सीटों का दावा खोखला साबित हो रहा है। 10 साल कुशासन के, 10 साल अन्याय काल के, 10 साल तानाशाही के गुजरें। ये चुनाव देश का चुनाव है यह मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दे है। एक तरफ अन्याय के 10 साल दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो और भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। 10 साल के भाजपा के अन्याय काल पर कांग्रेस के 10 हजार किलोमीटर की यात्रा भारी पड़ रही है। भाजपा का जुमला पत्र बंद कमरे में 20 दिन में तैयार किया गया। कांग्रेस का घोषणा पत्र जो न्याय पत्र है जो 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक या मणीपुर से महाराष्ट्र तक। जो भी किसान, युवा, महिला, सरहद के जवान उनके साथ हो रहे 10 साल के अन्याय को सुना गया और कांग्रेस के न्याय पत्र में उनका जिक्र किया गया।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web