CNIN News Network

57 सिविल जजों को पदोन्नत कर दी गई नई पदस्थापना

09 May 2024   27 Views

57 सिविल जजों को पदोन्नत कर दी गई नई पदस्थापना

Share this post with:


बिलासपुर। प्रदेश के 57 सिविल जजों को पदोन्नत कर नई पदस्थापना दी गई है। 6 सिविल जजों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रशासनिक कार्य दिया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा की ओर से 8 मई को जारी आदेश के अनुसार बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल जज विनय कुमार साहू को महासमुंद जिले के सराईपाली में पदस्थापना दी गई है। विकास खांडे को जांजगीर-चांपा से रायपुर, अरिंदम नेरल को कांकेर से अंबिकापुर, हेमंत राज धुर्वे को बालोद से कोरबा जिले के करतला भेजा गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने दो सिविल जज पंकज दीक्षित को भिलाई से कोरबा जिले के कटघोरा और बरखारानी वर्मा का ट्रांसफर करतला से अंबिकापुर कर दिया है।
अवर न्यायिक सेवा के तहत नियुक्त जूनियर लेवल के 44 सिविल जजों को सीनियर डिवीजन में पदोन्नत कर नई जगह पर पोस्टिंग दी है। इसके अलावा जूनियर सिविल जज अमृता दिनेश मिश्रा को बैकुंठपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कंचनलता अचला को विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, लोकेश पटले छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी, कामिनी जायसवाल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में अवर सचिव, नम्रता नोरगे को राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर में विधिक अधिकारी और प्रशांत कुमार भास्कर को विधि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web