• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

असामिया लेखिका राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार

असामिया लेखिका राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार,
65 Views     07-04-2021


रायपुर। शनिवार को जगदलपुर के सुकमा जिले के तर्रेम-सिलगिरी के जीरागंाव में हुए सुरक्षा बल व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली असम की महिला लेखिका 48 वर्षीय शिखा सरमा को राजद्रोह के मामले में असम पुलिस ने मंगलवार की रात में गुवाहाटी से गिरफ्तार कर बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया।
असमी लेखिका शिखा सरमा ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को लेकर अपने फेसबुक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने शहीद का दर्जा दिए जाने के मामले में प्रश्नचिंन्ह खड़े किए थे। के दर्जे को लेकर सवाल खड़े किए थे, जिसके आधार पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता के हवाले से कहा है कि शिखा सरमा गुवाहाटी निवासी लेखिका हैं और उन्हें आईपीसी की धारा 124 एक (राजद्रोह) समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सरमा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हमले को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखा था।
महिला लेखिका ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि अपनी ड्यूटी के दौरान काम करते हुए मरने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इस तर्क से तो बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की अगर बिजली के झटकों की वजह से मौत हो जाती है तो उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ मत खेलो। शिखा सरमा के इस पोस्ट की तीखी आलोनचा हुई।
इस पोस्ट के बाद गुवाहाटी हाईकोर्ट के दो वकीलों उमी देका बरुहा और कंगकना गोस्वामी ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में लेखिका शिखा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वकीलों ने अपनी एफआईआर में कहा-यह हमारे सैनिकों के सम्मान का पूरी तरह से अपमान है और इस तरह की भद्दी टिप्पणी न केवल हमारे जवानों के अद्वितीय बलिदान को कम करती है, बल्कि राष्ट्र की सेवा की भावना और पवित्रता पर मौखिक हमला भी है। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से सरमा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। दिसपुर पुलिस स्टेशन के ओसी प्रफुल्ल कुमार दास ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर के आधार पर एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सरमा ने बताया कि वह एक लेखिका हैं। शिखा के फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह डिब्रुगढ़ के ऑल इंडिया रेडियो में एक आर्टिस्ट हैं।

Related News
टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, होम आइसोलेशन, मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु जोशी होंगे नोडल अधिकारी ,
18 Views     12-04-2021
टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, होम आइसोलेशन, मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु जोशी होंगे नोडल अधिकारी
गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर में कोविड संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा,
15 Views     12-04-2021
गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर में कोविड संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा
मुख्यमंत्री सहायता कोष में संसदीय सचिव शोरी ने दिए एक लाख 11 हजार ,
15 Views     12-04-2021
मुख्यमंत्री सहायता कोष में संसदीय सचिव शोरी ने दिए एक लाख 11 हजार
वरिष्ठ प्रेस कर्मचारी निर्मला शर्मा का निधन,
22 Views     12-04-2021
वरिष्ठ प्रेस कर्मचारी निर्मला शर्मा का निधन
जगन्नाथ स्टोर्स ने एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचा गुड़ाखु, 25 हजार जुर्माने के साथ सील,
39 Views     12-04-2021
जगन्नाथ स्टोर्स ने एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचा गुड़ाखु, 25 हजार जुर्माने के साथ सील
कोरोना संकट के समय लोग घरों में रहकर बनाए त्यौहार - मुख्यमंत्री,
34 Views     12-04-2021
कोरोना संकट के समय लोग घरों में रहकर बनाए त्यौहार - मुख्यमंत्री
POPULAR NEWS
Image
24 साल की इस सिंगर ने तोड़े 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'गैंगनम स्टाइल' को भी दी मात
22 Views     12-04-2021
Image
काजोल की बेटी नीसा देवगन ने मां के गानों पर स्कूल में किया शानदार डांस
30 Views     12-04-2021
Image
कोरोना के खिलाफ देश के पास एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली आपातकालीन मंजूरी
13 Views     12-04-2021
Image
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद
8 Views     12-04-2021
Image
महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन
7 Views     12-04-2021
Image
महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा- हथियार छोड़ करें बात, वरना मौत के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा
6 Views     12-04-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.