• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

वामन मंदिर में उत्कीर्ण हैं भगवान विष्णु के दशावतार

वामन मंदिर में उत्कीर्ण हैं भगवान विष्णु के दशावतार,
59 Views     03-03-2021


राजिम। प्रयागराज के मुख्य मंदिर भगवान राजीवलोचन के चारो कोण में चार धाम स्थित हैं। जिनमें उत्तर-पूर्व में बद्रीनारायण, उत्तर-पश्चिम में नृसिहं अवतार, दक्षिण-पश्चिम में वराह तथा दक्षिण-पूर्व में वामन भगवान विराजमान हैं। करीब दो फीट ऊंची जगती पर मंदिर निर्मित हैं। इसमें मात्रा गर्भगृह हैं महामण्डप व परिक्रमा पथ के लिए कोई स्थान नहीं दिया गया हैं। द्वार के पाŸव भित्ती जिनके दायें और बायीं ओर भगवान विष्णु के दशावतार की मूर्तिया उत्र्कीण हैं। जिनसे चारो युगों का बोध होता हैं। सतयुग में मत्स्य, कूर्म, वराह अवतार तथा त्रेतायुग में नृसिंह, वामन, परशुराम, राम। द्वापर युग में कृष्ण तथा कलयुग में बुद्ध और कल्कि अवतार को दिखाया गया हैं। साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि भागवत महापुराण पुराण की भविष्यवाणी के आधार पर इस युग के अंत में कल्कि अवतार होगा।
मंदिर के ललाट पर भगवान विष्णु शेषनाग के बीच श्यनावस्था में चित्रित किया गया हैं। जिसमें देवगण स्तुति कर रहे हैं। गर्भगृह में भगवान वामन एवं राजा बली की करीब ढाई फीट उंची प्रतिमा अत्ंयत मनमोहनी परिलक्षित हो रही हैं। वामन भगवान बौने ब्रम्हाण के रूप में श्रृंगारिक हैं। बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में आठवी शताब्दी में निर्मित पहला वामन मंदिर राजिम में स्थित हैं। दक्षिण भारत में वामन को उपेन्द्र के नाम से जाना जाता हैं। वास्तुकला में निर्मित मंदिर उपर की ओर संकरा होते हुए गया हैं। कंगुरे पर कलश चढ़ा हुआ हैं। ईटों को यह मंदिर प्राचीनता के दृष्टिकोण से उत्कृष्ट कला नक्कासी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया हैं। मंदिर के बाहरी आवरण चतुष्कोणीय हैं तथा उभार व दबाव के बीच ललाट पर ही मंदिर की आकृति प्रदर्शित की गई हैं। जिसमे सिढ़ी दिखाया गया हैं। मंदिर में ही और मंदिर विलक्षण निर्माण शैली का प्रतीक हैं। पुराणोनुसार राजा बली ने सौ यज्ञ पूर्ण किये। उससे पहले भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बली के पास भिक्षा के लिए पहुॅंच गए और भिक्षाम् देही राजन् ! का टेर लगाए। गुरू शुक्राचार्य विष्णु का छल समझ गए और बली को रोकने का प्रयास किया लेकिन होनी को कौन टाल सकता हैं इसके फेर में शुक्राचार्य के एक आंख फूट गए। राजा बली ने उन्हें तीन पग जमीन दान में दे दी। उन्होंने दो पग में पूरी धरती नाप लिया। तीसरा पग के लिए खुद राजा बली अपने आपको समर्पित कर लिया और इस तरह राजा बली नाम अमर हो गए। वामन अवतार मंदिर में दर्शनार्थी पूजा-अर्चना करना नहीं भूलते।  प्रतिदिन दो बार वैदिक विधि से पूजा-अर्चना की जाती हैं तथा भोग लगाया जाता हैं। इस मंदिर की प्रसिद्धि आस्था का प्रागाढ़ करती हैं।

Related News
वरिष्ठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य नहीं रहे,
145 Views     12-04-2021
वरिष्ठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य नहीं रहे
चार निजी अस्पतालों में डॉ. खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत कोरोना मरीजों का नि:शुल्क इलाज ,
167 Views     12-04-2021
चार निजी अस्पतालों में डॉ. खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत कोरोना मरीजों का नि:शुल्क इलाज
मंत्री डहरिया ने आरंगवासियों से की अपील, कोरोना से बचकर रहें,
11 Views     12-04-2021
मंत्री डहरिया ने आरंगवासियों से की अपील, कोरोना से बचकर रहें
जांजगीर-चांपा जिला भी होगा 13 से 23 तक लॉकडाउन,
63 Views     11-04-2021
जांजगीर-चांपा जिला भी होगा 13 से 23 तक लॉकडाउन
गरियाबंद जिला होगा 13 से 23 तक लॉक, केवल मेडिकल दुकान ही खुलेगा ,
49 Views     11-04-2021
गरियाबंद जिला होगा 13 से 23 तक लॉक, केवल मेडिकल दुकान ही खुलेगा
भारतीय पॉवर लिफ्टिंग टीम के कोच रहे अनिलजीत का कोरोना से निधन,
19 Views     11-04-2021
भारतीय पॉवर लिफ्टिंग टीम के कोच रहे अनिलजीत का कोरोना से निधन
POPULAR NEWS
Image
24 साल की इस सिंगर ने तोड़े 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'गैंगनम स्टाइल' को भी दी मात
24 Views     12-04-2021
Image
काजोल की बेटी नीसा देवगन ने मां के गानों पर स्कूल में किया शानदार डांस
30 Views     12-04-2021
Image
कोरोना के खिलाफ देश के पास एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली आपातकालीन मंजूरी
14 Views     12-04-2021
Image
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद
8 Views     12-04-2021
Image
महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन
7 Views     12-04-2021
Image
महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा- हथियार छोड़ करें बात, वरना मौत के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा
6 Views     12-04-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.