• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप की बड़ी जीत

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप की बड़ी जीत,
39 Views     03-03-2021


नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल नगर निगम चुनाव होने हैं, ऐसे में आज नगर निगम उप चुनाव के नतीजों को अगले साल की दिशा और दशा तय करने वाला परिणाम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आज जो नतीजे आए हैं वह कमोबेश ऐसे ही नतीजे अगले साल चुनाव में दिख सकते हैं। 28 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों में चुनाव हुआ था जिनके आज नतीजे आए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी सीटों पर दोबारा विजय पाई है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया है। जानिए किन सीटों पर किसकी जीत हुई है और पिछली बार ये सीटें किसके पास थीं-
त्रिलोकपुरी सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विजय कुमार की 4986 मतों से जीत हुई है। उन्हें कुल 12,845 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रतिनिधि ओम प्रकाश को 7,859 वोट ही मिले। यह सीट पिछली बार भी आम आदमी पार्टी के पास ही थी। यहां पर पहले आप के जो पार्षद थे वह विधायक बन गए जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी और अब फिर से आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत गई है।
रोहिणी सी सीट- रोहिणी सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने दोबारा कब्जा जमाया है। यहां उसके उम्मीदवार राम चंदर को कुल 14,328 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राकेश को 11,343 मत हासिल हुए। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी।
शालिमार बाग सीट- शालीमार बाग सीट पिछली बार भाजपा के कब्जे में थी लेकिन इस बार इस पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से भाजपा की सुरभि जाजू को हराया। सुनीता ने कुल 9764 वोट हासिल किए और अपनी जीत सुनिश्चित की।
चौहान बांगर सीट- चौहान बांगर वह सीट है जहां से कांग्रेस ने अपना खाता खोला। पांचों सीटों पर जहां उप चुनाव हुए यही वह सीट है जिसमें हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा है। कांग्रेस के चौधरी जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक खान को यहां 10,642 वोटों से हराया। यह सीट पूर्व में आप के पास ही थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने इस पर कब्जा जमाया।
कल्याणपुरी सीट- कल्याणपुरी सीट से आप के धीरेंद्र कुमार ने 7,043 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिया राम कन्नौजिया को पछाड़ा। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी लेकिन पार्षद के विधायक बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

Related News
कोरोना के खिलाफ देश के पास एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली आपातकालीन मंजूरी,
14 Views     12-04-2021
कोरोना के खिलाफ देश के पास एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली आपातकालीन मंजूरी
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद,
8 Views     12-04-2021
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद
महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन,
7 Views     12-04-2021
महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन
महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा- हथियार छोड़ करें बात, वरना मौत के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा,
6 Views     12-04-2021
महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा- हथियार छोड़ करें बात, वरना मौत के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा
सोनिया-राहुल को कोर्ट से राहत, हेराल्ड मामले में जवाब के लिए मिला समय,
8 Views     12-04-2021
सोनिया-राहुल को कोर्ट से राहत, हेराल्ड मामले में जवाब के लिए मिला समय
कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर लगाया 50 हजार का जुर्माना,
12 Views     12-04-2021
कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर लगाया 50 हजार का जुर्माना
POPULAR NEWS
Image
24 साल की इस सिंगर ने तोड़े 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'गैंगनम स्टाइल' को भी दी मात
23 Views     12-04-2021
Image
काजोल की बेटी नीसा देवगन ने मां के गानों पर स्कूल में किया शानदार डांस
30 Views     12-04-2021
Image
कोरोना के खिलाफ देश के पास एक और हथियार, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली आपातकालीन मंजूरी
14 Views     12-04-2021
Image
विदेशों में काम करने वाले पाकिस्तानी कामगारों के भेजे धन से अर्थव्वस्था को मिल रही मदद
8 Views     12-04-2021
Image
महाराष्ट्र का मंदिर आया मदद के लिए सामने, 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड, रसोई में बन रहा 2,000 के लिए भोजन
7 Views     12-04-2021
Image
महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा- हथियार छोड़ करें बात, वरना मौत के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा
6 Views     12-04-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.