• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

बेमेतरा जिला अस्पताल से 864 मरीज किए गए रैफर

बेमेतरा जिला अस्पताल से 864 मरीज किए गए रैफर,
19 Views     23-02-2021


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष कुमार छाबड़ा ने पंचायत मंत्री से जिला अस्पताल से रैफर किए गए मरीजों की संख्या में जानकारी मांगी। जिस पर पंचायत मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल से 864 मरीजों को रैफर किया गया है।
श्री छाबड़ा ने मंत्री से पूछा बेमेतरा जिला चिकित्सालय में जनवरी 2018 से जनवरी 2021 तक सड़क दुर्घटना में घायल कितने मरीज पहुंचे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि बेमेतरा जिला अस्पताल में इस दौरान 3134 घायल मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इस पर विधायक छाबड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री से जानना चाहा कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों में कितने मरीजों को जिला चिकित्सालय में ईलाज की सुविधा ना होने के कारण रैफर किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बताया कि जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा न होने के कारण 864 मरीजों को प्रदेश के अन्य शासकीय चिकित्सालय में बेहतर इलाज के लिए रैफर किया गया।
श्री छाबड़ा ने मंत्री से सवाल किया कि बेमेतरा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन एवं ट्रामा सेंटर बनाए जाने हेतु विभाग का कोई विचार या प्रस्ताव है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने श्री छाबड़ा को सदन के माध्यम से बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के लिए नहीं केवल ट्रामा सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

Related News
राज्यपाल 6 को करेंगी संत समागम का शुभारंभ,
11 Views     03-03-2021
राज्यपाल 6 को करेंगी संत समागम का शुभारंभ
वामन मंदिर में उत्कीर्ण हैं भगवान विष्णु के दशावतार,
13 Views     03-03-2021
वामन मंदिर में उत्कीर्ण हैं भगवान विष्णु के दशावतार
रश्मि को साजा अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार,
18 Views     03-03-2021
रश्मि को साजा अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार
वन टाइम नियम का उड़ा मखौल, नियम विरुद्ध मिला 9 को लाभ,
11 Views     03-03-2021
वन टाइम नियम का उड़ा मखौल, नियम विरुद्ध मिला 9 को लाभ
भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-2 में लगी आग, दो घंटे लगे बुझाने में,
12 Views     03-03-2021
भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-2 में लगी आग, दो घंटे लगे बुझाने में
बालको ने जीता पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया नेशनल अवार्ड - 2020,
23 Views     03-03-2021
बालको ने जीता पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया नेशनल अवार्ड - 2020
POPULAR NEWS
Image
लापता संयुक्त संचालक राजेश श्रीवास्तव की लाश नागपुर में मिली
295 Views     03-03-2021
Image
होटल में मस्ती के बाद सचिन-युवी ने नेट पर बहाया पसीना
141 Views     03-03-2021
Image
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को त्रिपुरा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
81 Views     03-03-2021
Image
राज्यपाल 6 को करेंगी संत समागम का शुभारंभ
11 Views     03-03-2021
Image
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे विभिन्न आयोजन
20 Views     03-03-2021
Image
फोरलेन पर अतिक्रमण का मुद्दा,कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल
24 Views     03-03-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.