• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

भाजपा किसानों के नाम पर आंदोलनराजनैतिक नौटंकी न करे - कांग्रेस

भाजपा किसानों के नाम पर आंदोलनराजनैतिक नौटंकी न करे - कांग्रेस,
17 Views     13-01-2021


रायपुर। भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कौन सी नैतिकता से किसानों के लिये आंदोलन कर रही है। राज्य के मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रही भाजपा किसानों के नाम पर अपनी डूब चुकी नैय्या को बचाने में लगी है। भाजपा दावा कर रही है कि प्रदेश में धान खरीदी सही ढंग से नहीं हो रही जबकि राज्य में अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक लगभग 17 लाख किसानों का धान सरकार खरीदी कर चुकी है। जब धान खरीदी का लक्ष्य 80 फीसदी पूरा हो गया तब भाजपा को किसानों की सुध आ रही है।
शुक्ला ने कहा कि भाजपा को किसानों के बारे में बोलने का प्रदर्शन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं, भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार थी 15 सालों तक किसानों के साथ वादाखिलाफी किया जब केंद्र में सरकार बनी तब किसानों के हितों के खिलाफ उद्योगपतियों को बढ़ावा देने तीन काले कानून बनाया है। भाजपा को प्रदर्शन करना ही है तो मोदी सरकार के खिलाफ करें। छत्तीसगढ़ का किसान तो खुश है उसका धान समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसानों को 10,000 रू. की  अतिरिक्त सहायता मिल रही है, गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ के किसान अपने मवेशियों के गोबर तक बेच कर मुनाफा कमा रहे है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जवाब दें कि केन्द्र के द्वारा छत्तीसगढ़ के सेन्ट्रल पूल के चावल में कटौती कर 60 लाख मीट्रिक टन से घटा कर 24 लाख मीट्रिक टन किये जाने पर क्यों मौन है? जूट कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ सरकार की मांग के अनुसार 3.5 लाख गठान बारदाने देने की सहमति नहीं दी, इस बारे में भाजपा नेताओं ने कब केन्द्र को पत्र लिखा? छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 देने की छूट के लिये मोदी सरकार को भाजपा के किस नेता ने पत्र लिखा? जनता सांसदों का चुनाव तो इसीलिये करती है कि सांसद उनके हक की आवाज केन्द्र में उठायेंगे भाजपा के 9 सांसदों ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हक की आवाज कब-कब केन्द्र के समक्ष उठाया है?

Related News
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात,
6 Views     19-01-2021
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल ,
3 Views     19-01-2021
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में,
18 Views     19-01-2021
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला,
22 Views     19-01-2021
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
ई-चालान से वसूले गए 99.43 लाख ,
13 Views     19-01-2021
ई-चालान से वसूले गए 99.43 लाख
निजी स्कूल वाले विरोध में उतरे, मान्यता रद्द करने पर उठाया सवाल,
104 Views     19-01-2021
निजी स्कूल वाले विरोध में उतरे, मान्यता रद्द करने पर उठाया सवाल
POPULAR NEWS
Image
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी
18 Views     19-01-2021
Image
गूगल का एचआर मैनेजर बताकर बड़े घरों की लड़कियों को ठगा-शारीरिक संबंध भी बनाया,अब गिरफ्तार
10 Views     19-01-2021
Image
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
6 Views     19-01-2021
Image
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
3 Views     19-01-2021
Image
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में
18 Views     19-01-2021
Image
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
22 Views     19-01-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.