Toggle navigation
Home
छत्तीसगढ़
राजधानी
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
आईसीसी ने जारी किया महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल
86 Views 15-12-2020
दुबई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेट वल्र्ड कप के 31 मैचों के टूर्नामेंट के शेड्यूल का मंगलवार को ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है। भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है।
आईसीसी सीईओ मनु साहनी ने कहा, इस टूर्नामेंट से युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिलेगी.' टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि 55 लाख डॉलर है जो पिछली बार की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक और 2013 से सौ फीसदी अधिक है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जायेगा।
महिला विश्व कप 2022 का कार्यक्रम
बे ओवल, टाउरंगा
04 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर
06 मार्च 2022 - भारत बनाम क्वालीफायर
08 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर
11 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर
14 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
16 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम भारत
18 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर
यूनिविर्सटी ओवल, डुनेडिन
05 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम दक्षिण अफ्रीका
07 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर
09 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर
सेडॉन पार्क , हैमिल्टन
05 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
10 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम भारत
12 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम भारत
14 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर
17 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
21 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर
22 मार्च 2022 - भारत बनाम क्वालीफायर
बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
13 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
15 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर
22 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
24 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर
25 मार्च 2022 - क्वालीफायर बनाम ऑस्ट्रेलिया
27 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर
30 मार्च 2022 - पहला सेमीफाइनल
ईडन पार्क, आकलैंड
19 मार्च 2022 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
20 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
24 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर
26 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर
27 मार्च 2022 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
31 मार्च 2022 - दूसरा सेमीफाइनल
03 अप्रैल 2020 - फाइनल.
भारतीय कप्तान मिताली राज ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, 'हम सभी ने इस साल काफी कठिनाई देखी और अब मैदान पर वापसी के मौके से काफी खुश हैं। भारत ने पिछले तीन चार साल में आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है. मिताली ने कहा, 'हम 2022 में यह टूर्नामेंट जीत सके तो अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए काफी प्रेरणास्पद होगा। टीम और मैं इसके लिये तैयारी कर रहे हैं टूर्नामेंट के सेमीफाइनल वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जायेंगे. फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में दूधिया रोशनी में होगा। भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर चुके हैं। बाकी तीन टीमें आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से आयेंगी जो अगले साल श्रीलंका में 26 जून से 10 जुलाई के बीच खेला जायेगा।
Related News
18 Views 27-02-2021
टीम इंडिया को झटका, चौथे टेस्ट से बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
9 Views 26-02-2021
यूसुफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
11 Views 25-02-2021
इंडिया ने इंग्लैंड को 2 दिन में ही 10 विकेट से शिकस्त दी
74 Views 25-02-2021
भारत को जीत के लिए चाहिए 49 रन
17 Views 25-02-2021
जोफरा आर्चर बने अश्वनी के 400वां शिकार
65 Views 24-02-2021
इंग्लैंड की पारी 112 रन पर सिमटी, अक्षर ने झटके 6 विकेट
POPULAR NEWS
वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय ने भी लगवाया कोरोना वैक्सीन
19 Views 04-03-2021
सभापति दुबे विधानसभा चुनाव में सहभागिता निभाने हुए असम रवाना
19 Views 04-03-2021
कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने खनिज की अवैध खदानों को बंद कराने का मुद्दा उठाया
18 Views 04-03-2021
पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी, एमसीए के परीक्षाओं की तिथि घोषित
24 Views 04-03-2021
रायपुर में कल भिडेंगे भारत और बंग्लादेश
67 Views 04-03-2021
बोलने को लेकर सदन में हंगामा,विपक्ष ने दिन भर किया बायकाट
34 Views 04-03-2021