• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

अनुसूचित जनजाति वर्ग के विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं-मुख्यमंत्री

अनुसूचित जनजाति वर्ग के विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं-मुख्यमंत्री,
55 Views     27-11-2020


रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में बस्तर संभाग और राजनांदगांव जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के विरूद्ध विचाराधीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बस्तर संभाग के 7 जिलों तथा राजनांदगांव जिले में 494 प्रकरणों में  अनुसूचित जनजाति वर्ग के विचाराधीन लोगों  की कुल संख्या 869 हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा इनमें से 722 लोगों के विरूद्ध विचाराधीन प्रकरणों को वापस लिए लाने की अनुशंसा गृह विभाग से की गई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समिति द्वारा अनुशंसित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने तथा शेष मामलों को संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय समिति द्वारा बस्तर जिले के 39, दंतेवाड़ा के 41, कांकेर के 9, बीजापुर के 142, नारायणपुर के 28, कोण्डागांव के 34, सुकमा के 413 तथा राजनांदगांव जिले के 16 लोगों के प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा की गई है। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुन्दर राज, संचालक लोक अभियोजन श्री प्रदीप गुप्ता सहित गृह विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related News
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात,
6 Views     19-01-2021
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल ,
2 Views     19-01-2021
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में,
10 Views     19-01-2021
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला,
22 Views     19-01-2021
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
ई-चालान से वसूले गए 99.43 लाख ,
12 Views     19-01-2021
ई-चालान से वसूले गए 99.43 लाख
निजी स्कूल वाले विरोध में उतरे, मान्यता रद्द करने पर उठाया सवाल,
99 Views     19-01-2021
निजी स्कूल वाले विरोध में उतरे, मान्यता रद्द करने पर उठाया सवाल
POPULAR NEWS
Image
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी
17 Views     19-01-2021
Image
गूगल का एचआर मैनेजर बताकर बड़े घरों की लड़कियों को ठगा-शारीरिक संबंध भी बनाया,अब गिरफ्तार
4 Views     19-01-2021
Image
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
6 Views     19-01-2021
Image
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
2 Views     19-01-2021
Image
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में
10 Views     19-01-2021
Image
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
22 Views     19-01-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.