• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका - कांग्रेस

हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका - कांग्रेस,
34 Views     27-11-2020


रायपुर। मानव तस्करी मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। छत्तीसगढ़ में हो रहे हर अपराध में भाजपा से जुड़े नेताओं की भूमिका रहती है। ड्रग माफिया हो, मानव तस्कर हो, शराब तस्कर हो, चिटफंड कंपनियों के घोटालाबाज हो, नक्सलियों के मददगार, अवैध कार्यों के माफियाओं का सरगना हो भाजपा से जुड़े लोग ही पकड़े जाते हैं और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ इनकी तस्वीर रहती है इससे स्पष्ट है कि 15 साल के शासन काल में भाजपा के बड़े नेताओं ने अवैध कार्य करने वाले अपराधियों को संरक्षण देकर बचाने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन शासनकाल में मानव तस्करी और नशीली पदार्थों के तस्कर भाजपा नेताओं के संरक्षण में फले फूले हैं। भाजपा का अपराध और अपराधियों के साथ चोली दामन का साथ हमेशा रहता है। एक प्रकार से भाजपा अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। रमन भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिलाएं और बेटियां गायब हुई है। मानव तस्करी के मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ से गायब उन महिलाओं के पीछे भी कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों का हाथ होने का संदेश नजर आता है। इसकी जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मानव तस्करी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, गंगा पांडेय को पार्टी से निष्कासित कर जिम्मेदारियों से बच नही सकते। भाजपा से जुड़े लोग हमेशा अवैध कार्यो में पकड़े जाते रहे है तब भाजपा के नेता बदलापुर का आरोप लगाकर अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करते है। रमन सरकार के दौरान भी नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपों रमन सिंह के ओएसडी गुप्ता के खिलाफ चार साल तक कार्यवाही नही होने दी गई। पीडि़ता का एफआईआर तक दर्ज नही किया गया। सरकार बदलने के बाद जब पीडि़ता के शिकायत पर कार्यवाही की गई तो भाजपा नेत्री जबिता मंडावी पीडि़ता का अपहरण कर लेती है जिसे पुलिस द्वारा छुड़वाया जाता है।

Related News
कैट ने वित्त मंत्री के नाम प्रधान आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जी.एस.टी. को सौंपा ज्ञापन ,
22 Views     19-01-2021
कैट ने वित्त मंत्री के नाम प्रधान आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जी.एस.टी. को सौंपा ज्ञापन
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष चंद्राकर को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा,
58 Views     19-01-2021
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष चंद्राकर को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात,
13 Views     19-01-2021
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल ,
16 Views     19-01-2021
प्रकाश पर्व कल, हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में,
52 Views     19-01-2021
रितिका, आराध्या, दक्ष और आरिज टेनिस टूर्नामेंट के फायनल में
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला,
46 Views     19-01-2021
प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, सहेली पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
POPULAR NEWS
Image
कैट ने वित्त मंत्री के नाम प्रधान आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जी.एस.टी. को सौंपा ज्ञापन
22 Views     19-01-2021
Image
वनांचल के गांव हुए राममय,मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए निकाली रैली
17 Views     19-01-2021
Image
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष चंद्राकर को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
58 Views     19-01-2021
Image
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी
84 Views     19-01-2021
Image
गूगल का एचआर मैनेजर बताकर बड़े घरों की लड़कियों को ठगा-शारीरिक संबंध भी बनाया,अब गिरफ्तार
247 Views     19-01-2021
Image
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
13 Views     19-01-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.