• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल

चलती कार में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

चलती कार में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली,
45 Views     27-11-2020


धमतरी। नगर पंचायत आमदी के राइस मिल के पास एक कार जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर निगम के फायर ब्रिगेड प्रभारी नरेंद्र शिंदे ने बताया कि रत्नाबांधा कबीर कालोनी निवासी सत्य प्रकाश पंचागम किसी काम से नगर पंचायत आमदी गए हुए थे। अचानक चलती कार क्रमांक सीजी 04 एलएन 4028 में आग लग गई। कार में आग लगते ही वाहन चालक कार से निकला और देखते-देखते कार का इंजन जलकर खाक हो गया। इसकी जानकारी तत्काल नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। घटना के बाद आस-पास के लोग बचाव में जुट गए थे। आमदी राइस मिल के पास फायरमैन राजेश हिरवानी, भरत ठाकुर, दिलीप निषाद ने आग बुझाने में सहयोग किया।

Related News
वनांचल के गांव हुए राममय,मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए निकाली रैली,
17 Views     19-01-2021
वनांचल के गांव हुए राममय,मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए निकाली रैली
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी,
84 Views     19-01-2021
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी
बेकाबू बोलेरो ने दो लोगों को चपेटा,एक की मौत,
19 Views     19-01-2021
बेकाबू बोलेरो ने दो लोगों को चपेटा,एक की मौत
उच्च शिक्षामंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन,
13 Views     19-01-2021
उच्च शिक्षामंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,
16 Views     19-01-2021
तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक,
17 Views     19-01-2021
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक
POPULAR NEWS
Image
कैट ने वित्त मंत्री के नाम प्रधान आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और केंद्रीय जी.एस.टी. को सौंपा ज्ञापन
22 Views     19-01-2021
Image
वनांचल के गांव हुए राममय,मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए निकाली रैली
17 Views     19-01-2021
Image
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष चंद्राकर को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
58 Views     19-01-2021
Image
ठाकुरटोला टोल प्लाजा को हटाने हाईकोर्ट में जनहित याचिका स्वीकार,नोटिस जारी
84 Views     19-01-2021
Image
गूगल का एचआर मैनेजर बताकर बड़े घरों की लड़कियों को ठगा-शारीरिक संबंध भी बनाया,अब गिरफ्तार
244 Views     19-01-2021
Image
लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी बात
13 Views     19-01-2021
Connect Us
Director & Editor: Brajesh Choubey
Phone: 9425520331
Email: chhattisgarhnin2010@gmail.com

Address: GF-24 CNIN News Ground Floor Millenium Plaza Raipur CG.

Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2019 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Web Design Company in Raipur | Inclusion Web.