CNIN News Network

पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी

26 Jan 2023   345 Views

पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी

Share this post with:


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। इससे पहले इसे राजपथ के नाम से जाना जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का कर्तव्यपथ पर स्वागत किया। देश में आज पहली बार किसी महिला आदिवासी राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ और फिर परेड की शुरुआत हो गई।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web