CNIN News Network

पारीवारीक परेशानियों से भागा था लापता सीआरपीएफ का जवान

24 Jan 2023   269 Views

पारीवारीक परेशानियों से भागा था लापता सीआरपीएफ का जवान

Share this post with:


जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट में गुम इंसान की पत्नी हिना कटारिया द्वारा पति निर्मल कटारिया के 3 जनवरी 2023 को गुम होने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में दर्ज करवाया था। गुम इंसान क्रमांक 56/2022 धारा 419 पु. रेग्यू. के तहत दर्ज कर प्रार्थिया के पति निर्मल कटारिया की लगातार पता तलाश के दौरान गुम इंसान के मोबाईल नंबर के माध्यम से गुम इंसान जो मूलत: मध्यप्रदेश के जिला रतलाम का निवासी है। उक्त संबंध में उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के मार्गदर्शन में थाना बोधघाट द्वारा गठित टीम द्वारा मध्यप्रदेश के जिला रतलाम के शैलाना गांव में जाकर गुम इंसान को ढूंढ निकालने मे सफल हुई है।
पुलिस के पूछताछ में गुम इंसान निर्मल कटारिया ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने व घर में पारिवारिक वाद विवाद व रोजना के लड़ाई झगड़े से त्रस्त होकर वह घर से मार्केट जा रहा हूं कहकर निकला और अपने गांव भाग गया। गुम इंसान केंद्रीय रिजर्व पुलिस का जवान है, घरेलू परेशानियों व मानसिक स्थिति सही नहीं रहने के कारण पूर्व में भी एक बार लापता हो चुका है। जिसे आज गुम इंसान को दस्तयाब करते हुए प्रकरण की प्रार्थिया हिना कटारिया एवं सीआरपीएफ. के अधिकरियों के समक्ष गुम इंसान के बड़े भाई विनोद कटारिया पिता जगन्नाथ कटारिया उम्र 38 वर्ष निवासी जिला रतलाम मध्यप्रदेश को सुपुर्द किया गया।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web