CNIN News Network

मुंबई में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप

21 Jan 2023   257 Views

मुंबई में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप

Share this post with:

मुंबई। मुंबई पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर को मॉडल से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिनेता और निर्माता होने का दावा करने वाले सुरजीत राठौर पर 27 वर्षीय मॉडल से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप है। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ने सुरजीत सिंह राठौर को उनके अंधेरी निवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडल की शिकायत के आधार पर राठौर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें धारा 354 (ए) (डी), 500, 501, 506, 506 (2) और 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल ने दिसंबर में मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया था कि किसी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। साथ ही फर्जी अकाउंट बनाने वाला उनके फॉलोअर्स को भद्दे मैसेज भी भेज रहा है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web