CNIN News Network

गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी

26 Nov 2022   430 Views

गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी

Share this post with:


नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधीनगर में श्री कमलम कार्यालय में अपना 'संकल्प पत्र' यानी घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र के जरिए भाजपा ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। बीजेपी ने 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है। प्रदेश में बीजेपी की गारमेंट बनने पर गुजरात कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10,000 करोड़ रुपये, सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
गुजरात के लिए बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र के लॉन्च पर जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी राज्य में एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम संभावित खतरों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल और आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल बनाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संबंधित कानून भी बनाएंगे। कानून सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और निजी संपत्ति पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से वसूली के बारे में होगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web