CNIN News Network

शरत कमल को खेल रत्न--अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 25 खिलाडिय़ों के नाम की भी हुई घोषणा

14 Nov 2022   379 Views

  शरत कमल को खेल रत्न--अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 25 खिलाडिय़ों के नाम की भी हुई घोषणा

Share this post with:


नई दिल्ली। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 30 नवंबर 2022 को उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 25 खिलाडिय़ों को चुना गया है। इस लिस्ट में बैडमिंटन खिलाडिय़ों एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, बॉक्सर निकहत जरीन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।
शरत कमल के बारे में जान लें...चार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड, दो एशियन गेम्स में मेडल्स, तीन ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेने के साथ-साथ दो आईटीटीएफ प्रो टूर खिताबों के साथ, शरत कमल भारतीय इतिहास के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
अर्जुन पुरस्कार के 25 खिलाडिय़ों की सूची-
1. सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)2. एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स)
3. अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स)4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
5. एचएस प्रणय (बैडमिंटन)6. अमित (मुक्केबाजी)
7. निखत जरीन ( बॉक्सिंग)8. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
9. आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)10. दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
11. सुशीला देवी (जूडो)12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
13. नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)14. सागर कैलास ओवलकर (मलखंभ)
15. इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग)16. ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग)
17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)18. विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग)
19. अंशु (कुश्ती)20. सरिता (कुश्ती)21. परवीन (वुशु)
22. मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)23. तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन)
24. स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग)
25. जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)
द्रोणाचार्य पुरस्कार
1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
2. मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
3. सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग)
4. सुजीत मान (कुश्ती)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी)
1. दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट)
2. बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल)
3. राज सिंह (कुश्ती)
खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
1.अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स)
2. धर्मवीर सिंह (हॉकी)
3. बीसी सुरेश (कबड्डी)
4. नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
ट्रांसस्टैडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन।
मौलाना अबुल कलाम आजाद (रू्रष्ट्र) ट्रॉफी: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web