CNIN News Network

भौतिकी में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

04 Oct 2022   326 Views

भौतिकी में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

Share this post with:


नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जि़लिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इनमें से एलेन एस्पेक्ट फ्रांस से हैं और पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं जबकि एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web