CNIN News Network

मल्लिकार्जुन खडग़े का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय, दिग्विजय सिंह होंगे रास में नेता प्रतिपक्ष

30 Sep 2022   309 Views

मल्लिकार्जुन खडग़े का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय, दिग्विजय सिंह होंगे रास में नेता प्रतिपक्ष

Share this post with:


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुक्रवार को आखिरी तारीख है। इस बीच, एक के बाद एक मोड़ आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं मल्लिकार्जुन खडग़े का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है। मल्लिकार्जुन खडग़े राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे। अब यह जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। मल्लिकार्जुन खडग़े गांधी परिवार के करीबी रहे हैं।
अब तक की स्थिति के मुताबिक, उनका मुकाबला शशि थरूर से होगा। पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि नामांकन पत्र खरीदने का मतलब यह नहीं है कि उक्त नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े ही। कुल मिलाकर आज रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला किन-किन नेताओं के बीच होगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web