CNIN News Network

कमल नाथ के गढ़ में भाजपा ने लहराया परचम, छह में से चार निकायों पर कब्‍जा

30 Sep 2022   201 Views

कमल नाथ के गढ़ में भाजपा ने लहराया परचम, छह में से चार निकायों पर कब्‍जा

Share this post with:


छिंदवाड़ा। जिले के 6 निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के चुनाव परिणाम उलटफेर भरे रहे है। 4 परिषदों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि 2 पर कांग्रेस को बहुमत मिला है। नगर पालिका परिषद सौसर के 15 वार्ड में से 14 पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। जुन्नारदेव नगर पालिका में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। यहां 18 वार्डों में से 11 पर भाजपा जीती है। दमुआ में 18 वार्ड में से भाजपा ने 9 वार्ड पर कब्जा जमाया है। नगर परिषद मोहगांव में भाजपा ने बाजी मार ली है। यहां हुए चुनाव में 15 वार्डों में से 9 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पांढुर्णा के 30 वार्डों में से 17 पर कांग्रेस पार्षदों ने अपनी जीत हासिल की है। इसी तरह हर्रई नगर परिषद के 15 वार्डों में 13 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। बता दें, सभी निकायों में 27 सितंबर को वोटिंग हुई थी।
नगरीय निकाय चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। जुन्नरदेव में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा साहू के पति रमेश साहू को हार का सामना करना पड़ा है। वही दमुआ में पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता योगेश साहू को हार का सामना करना पड़ा। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उषा भमोरे को भी भाजपा से बगावत करना भारी पड़ गया। वह बुरी तरह से चुनाव हार गई। गौरतलब हो कि चुनाव पूर्व टिकट वितरण को लेकर उषा भमोरे ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web