CNIN News Network

दिग्गी बन सकते हैं कांग्रेस के अगला अध्यक्ष

28 Sep 2022   239 Views

दिग्गी बन सकते हैं कांग्रेस के अगला अध्यक्ष

Share this post with:


भोपाल। राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच एकाएक मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलावा हो गया है। इससे माना जा रहा है कि आलाकमान की पसंद पर दिग्गी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। वे इस यात्रा के प्रभारी भी हैं। वे रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। वे इसके संकेत भी दे चुके हैं। वहीं कमलनाथ ने खुद को कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर बताया है। ताजा स्थिति के मुताबिक आलाकमान अब गहलोत को किसी हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए समर्थन नहीं देगी,हालांकि सभी प्रक्रिया संगठानत्मक तरीके से होना बताया जा रहा है। दिग्गी के साथ प्लस पाइंट यह है कि सोनिया व राहुल दोनों के विश्वसनीय रहे हैं। भाजपा का मुखर विरोध करने के चलते वे हमेशा चर्चा में रहे। भाषाई पकड़ के लिहाज से देखे तो वे राष्ट्रीय स्तर पर फिट बैठते हैं। पार्टी में ज्यादा विरोध भी नहीं हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web