CNIN News Network

दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

28 Sep 2022   237 Views

दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

Share this post with:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को नई दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। यूनियन कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में मोदी सरकार की ओर से लिए फैसलों के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। वहीं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित होगा। जबकि मुंबई में CSMT के हेरिटेज भवन में बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन उसके आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, CSMT रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित कुल 199 स्टेशनों के पुनर्विकास की लागत 60,000 करोड़ रुपए होगी।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web