CNIN News Network

पीएफआई के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों में 170 संदिग्ध गिरफ्तार

27 Sep 2022   224 Views

पीएफआई के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों में 170 संदिग्ध गिरफ्तार

Share this post with:


नई दिल्ली। देश विरोधी गतिविधियों ने लिप्त संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज भी देश के 8 राज्यों में 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें कर्नाटक, असम, दिल्ली और मध्य प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल हैं। छापेमारी का सिलसिला बीती रात से जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सुबह से यहां भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ तैनात है। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में भी छापे पड़े हैं।
इसी तरह कर्नाटक में कई स्थानों पर एक्शन जारी है। यहां पुलिस और एनआईए के अधिकारियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा है। जानकारी के मुबातिक, बीते दिनों की छापेमारी और गिरफ्तारियों के बाद एनआईए ने नए तथ्य जुटाएं हैं और उसी जानकारी के आधार पर नए सिरे से कार्रवाई की जा रही है।
असम से खबर है कि पीएफआई से जुड़े 4 लोगों को आज नगरबेड़ा इलाके से हिरासत में लिया गया है। एडीजीपी (विशेष शाखा) हिरेन नाथ ने बताया कि पीएफआई के खिलाफ हमारा अभियान जिले के कई हिस्सों में जारी है। इससे पहले असम पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई के कार्यकर्ताओं के 11 नेताओं और दिल्ली से एक नेता को गिरफ्तार किया था।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web