CNIN News Network

विजयादशमी पर पांच अक्टूबर को निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी

23 Sep 2022   281 Views

विजयादशमी पर पांच अक्टूबर को निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी

Share this post with:


उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से विजयादशमी पर 5 अक्टूबर को भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ शमी वृक्ष का पूजन करने दशहरा मैदान आएंगे। बता दें दशहरे पर साल में एक बार भगवान महाकाल की सवारी नए शहर में आती है।
दशहरे पर माता जया विजया व अपराजिता के साथ शमी वृक्ष का पूजन करने की मान्यता है। आजादी से पहले राजा महाराजा अपने-अपने राज्यों में इस परंपरा का निर्वहन किया करते थे। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान महाकाल उज्जैन के राजा हैं, इसलिए प्रतिवर्ष विजयादशमी पर वे शमी वृक्ष का पूजन करने नए शहर दशहरा मैदान आते हैं। इस बार 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। राजाधिराज महाकाल शाही ठाठ बाट के साथ चांदी की पालकी में सवार होकर फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान आएंगे। यहां कलेक्टर आशीष सिंह भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। पुजारियों द्वारा भगवान की ओर से शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web