CNIN News Network

भारतीय महिला हॉकी टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची, कनाडा को 3-2 से हराया

03 Aug 2022   232 Views

भारतीय महिला हॉकी टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची, कनाडा को 3-2 से हराया

Share this post with:


बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया।
भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। सेमीफाइनल मे ंभारतीय महिला टीम का मुकाबला पांच अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
चार क्वार्टर में भारत का प्रदर्शन
पहला क्वार्टर
वंदना कटारिया ने पहले ही मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने उसे रोक लिया। भारत की सलिमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल किया। भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम को पहला गोल मिला।
दूसरा क्वार्टर:
नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि, भारत की बढ़त अगले ही मिनट में घट गई। कनाडा के लिए 23वें मिनट में ब्रिएन स्टेयर्स ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया।
तीसरा क्वार्टर:
कनाडा ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में बराबरी कर ली। उसके लिए हन्ना ह्यून ने कनाडा के लिए 39वें मिनट में दूसरा गोल किया।
चौथा क्वार्टर:
वंदना कटारिया ने 47वें मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद 49वें मिनट में भारत के एक गोल को खारिज किया गया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। इसका फायदा उसे 51वें मिनट में मिला। लालरेम्सियामी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web