CNIN News Network

महाकाल में सोनिया गांधी के लिए महामृत्युंजय जाप

18 Jun 2022   273 Views

महाकाल में सोनिया गांधी के लिए महामृत्युंजय जाप

Share this post with:


उज्जैन। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के द्वारा यह जाप करवाया जा रहा है।
इसकी शुरुआत शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूजन-अर्चना करते हुए की। अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा, जिसे रोजाना पांच पंडित करेंगे। 2 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। उनके श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में इंफेक्शन भी पाया गया। नाक से ब्लड आने के बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इसके बाद प्रियंका ने महाकाल मंदिर में मां के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप करवाने को कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य नेताओं ने पूजन अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। इसकी पूर्णाहुति में प्रियंका गांधी उज्जैन आ सकती हैं।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web